गोरखपुर। पूर्वी यूपी में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण जमकर बारिश हुई। इसके कारण फरवरी में बारिश का पिछले 15 साल का रिकॉर्ड टूट गया। बीते 24 घंटे में जिले में 28 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। यह वर्ष 2007 के बाद फरवरी में सर्वाधिक बारिश है। इससे पहले 14 फरवरी 2007 को जिले में 37 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई थी। झमाझम बारिश के बाद जिले में गलन बढ़ गई है। बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस था। जबकि शनिवार को यह 10 डिग्री सेल्सियस रहा है। शनिवार को जिले में पश्चिमी विश्व की सक्रियता कम हुई है। पश्चिमी विक्षोभ तिब्बत की तरफ सरक रहा है। ऐसे में आसमान में बादल छटने लगे हैं।