दोपहर तक पता चल जाएगा प्रदेश में किसकी बनेगी सरकार
लखनऊ। भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को होने वाली मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार 4442 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें 560 महिलाएं हैं। प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सूबे की सभी 75 जिलों में 403 विधानसभा क्षेत्रों की काउंटिग गुरुवार सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी। यहां बतादें कि काउंटिंग में सबसे पहले पोस्टल बैलट व सर्विस मतदाताओं के मतों की गणना होगी, ठीक 8.30 बजे से ईवीएम के मतों की गिनती होगी। शुरुआती रुझान सुबह नौ बजे से आने शुरू हो जाएंगे। दोपहर तक प्रदेश में किसकी सरकार की तस्वीर साफ हो जाएगी।