कोलंबो। श्रीलंका के पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे को सुरक्षा कारणों से त्रिंकोमाली नौसैनिक अड्डे पर ले जाया गया। उनके चारो ओर कड़ी सुरक्षा का घेरा है। श्रीलंका के रक्षा सचिव कमल गुणरत्?ने ने कहा कि देश में स्थिति सामान्य होने पर पूर्व प्रधानमंत्री को किसी दूसरे स्थान पर ले जाया जाएगा जहां उनकी इच्?छा होगी। तब तक वह वहीं बने रह सकते हैं। महिंदा राजपक्षे पूर्व राष्ट्रपति भी हैं।
मालूम हो कि बीते सोमवार को महिंदा राजपक्षे ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। श्रीलंका में आर्थिक संकट के चलते हालात बेहद खराब हैं। देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है। एएनआइ की रिपोर्ट के मुताबिक दिनों दिन बिगड़ते हालात के चलते 76 वर्षीय महिंदा रजपक्षे को सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है। हाल के दिनों में महिंदा राजपक्षे के समर्थकों ने सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों पर हमले किए थे।