खजनी: डॉक्टर ने काटी बच्चेदानी की नस, हंगामा

Listen to this article

गोरखपुर। खजनी में एक प्राइवेट हॉस्पिटल के डॉक्टर ने बच्चेदानी की नस काट दी। जिससे उस महिला की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए वहां जमकर हंगामा काटा। जिसके बाद वे मरीज को लेकर जिला अस्पताल पहुंच गए। मामले में परिजनों ने तत्काल पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने वहां पहुचकर स्थिति को संभाला और मामले को शांत कराया। लेकिन परिजन कार्रवाई पर अड़े रहे। पुलिस उनको अपने साथ थाने ले गई, वहां भी पीडि़ता के परिजनों ने खूब हंगामा किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार खुटहना गांव की रहने वाली विवाहिता को पेट दर्द और रक्तस्राव की समस्या हुई थी। जिसके बाद

परिजनों ने उसे एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। जहां संचालक/डॉक्टर ने आपरेशन के दौरान महिला की नस काट दी। जिससे महिला के नाक और मुंह से खून निकलने लगा और पेट फूल गया।
महिला को वेंटीलेटर पर रखा गया हालत गंभीर होने पर परिजनों ने मरीज को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिक
ल कॉलेज रेफर कर दिया। लेकिन स्वजन मरीज को प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। महिला की हालत नाजुक है जहां उसे वेंटीलेटर पर रखा गया है।महिला के देवर मुकेश कुमार बेलदार ने इंस्पेक्टर इकरार अहमद को तहरीर देकर नर्सिंग होम संचालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। बताया कि उनके बड़े भाई की शादी पिपरसंडी गांव के मीठी देवी से 9 मई 2022 को हुई थी। मेरी भाभी रक्षाबंधन के त्योहार में अपने मायके गई थी। उनके पेट में दो महीने का बच्चा था। भाभी के अचानक पेट में दर्द होने से 12 अगस्त को खजनी स्थित कर्मा हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहां वह तीन दिन तक भर्ती रहीं। उसके बाद अस्पताल संचालक डॉ. डी. के. सिंह ने बताया पेट में बच्चा खराब हो गया है। इसकी तत्काल सफाई करा दो नहीं तो कैंसर हो जाएगा। हम लोग जब तक समझ पाते तब तक डाक्टर ने ऑपरेशन कर बच्चा साफ कर दिया।आपरेशन के बाद मेरे भाभी का पेट पूरा फूल गया। मुंह और नाक से ब्लड बहने लगा।डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए मरीज को गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया ।प्रभारी निरीक्षक ने दी जानकारीप्रभारी निरीक्षक इकरार अहमद ने बताया महिला के परिजनों ने तहरीर दी है। जांच में डॉक्टर की लापरवाही सामने आई है। जल्द मुकदमा दर्ज किया जाएगा।