नई दिल्ली। ऑपरेशन लोटस पर सवाल उठाने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) की विधायकों की बैठक मुख्यमंत्री आवास पर शुरू हो गई है। सूत्रों के मुताबिक इस मीटिंग में कई विधायक नहीं पहुंचे हैं। पार्टी हाईकमान की उन विधायकों से संपर्क भी नहीं हो पा रहा है। विधायक दिलीप पांडेय ने मीडिया को बताया कि कल शाम से ही कुछ विधायकों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। हम लगातार बात करने की कोशिश कर रहे हैं। सभी विधायक जल्द ही मीटिंग में पहुंचेंगे। भाजपा हमारे 40 विधायकों को तोडऩे की कोशिश कर रही है।
बुधवार को आप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। आप नेता संजय सिंह ने कहा कि हम ऑपरेशन लोटस के बारे में खुलासा किया। उन्होंने कहा कि हमारे विधायकों को भाजपा ने ऑफर दिया। ऑफर यह था कि ्र्रक्क छोडऩे पर 20 करोड़ देंगे और दूसरों को साथ लाए तो 25 करोड़। राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भाजपा से ऑफर पाने वाले 4 विधायकों के साथ बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था। राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भाजपा से ऑफर पाने वाले 4 विधायकों के साथ बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था।
संजय सिंह ने कहा- हमारे विधायक संजीव झा, सोमनाथ भारती, कुलदीप कुमार और एक अन्य विधायक को भाजपा ने पार्टी छोडऩे की एवज में 20 करोड़ रुपए देने का ऑफर दिया है। संजय सिंह के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में सोमनाथ भारती भी थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों ने मुझे कहा कि 20 और विधायक हमारे संपर्क में हैं।