सोनम कपूर की अस्पताल से छुट्टी, अनिल कपूर ने बांटी मिठाई

Listen to this article

नई दिल्ली। बॉलीवुड की फैशन क्वीन एक्ट्रेस सोनम कपूर ने 20 अगस्त 2022 को एक्ट्रेस ने एक बेबी बॉय को जन्म दिया था, जिसकी जानकारी खुद सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। बच्चें के जन्म के एक हफ्ते बाद सोनम कपूर नन्हें मेहमान को लेकर घर पहुंची हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की गाड़ी की कुछ वीडियो और तस्वीरें सामने आई है, जिसे सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वायरल भयानी ने शेयर किया है। इस वीडियो में सोनम कपूर की ब्लैक मर्सडी गाड़ी नजर आ रही है जिसमे सोनम कपूर अपने बेटे संग घर जा रही हैं। हालांकि अभी सोनम की कोई झलक सामने नहीं आई है। बता दें सोनम ने मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में जन्म दिया था। ऐसे में पूरे कपूर परिवार ने खुशी का महौल है। नाना बने अनिल कपूर और पापा बने आनंद आहूजा ने मीडिया को मिठाईयां बांटी। इस दौरान काफी मस्ती भरे अंदाज में नजर आए।