गोरखपुर। बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन लूट ली। शुक्रवार की सुबह महिला मॉर्निंग वॉक कर अपने घर को लौट रही थी। इस बीच पल्सर बाइक पर पीछे से आए दो बदमाशों ने झपट्टा मार उनकी चेन छिन ली। जब तक वह कुछ समझ पाती, बदमाश वहां से फरार हो गए। हालांकि भागते वक्त बदमाशों की तस्वीर घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस सीसीटीवी की मदद से बदमाशों की तलाश कर रही है। इंस्पेक्टर शाहपुर रणधीर मिश्रा ने बताया, महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर बदमाशों की जारी की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
झंगहा इलाके के शिवपुर मोतीराम अड्डा के रहने वाले सुशील सिंह यहां शहर में शाहपुर के बशारतपुर पूर्वी के मंझा टोला में मकान बनवा कर रहते हैं। उनकी पत्नी रेखा सिंह आंगनवाड़ी में कार्यकत्री हैं। शुक्रवार की सुबह रेखा मॉर्निंग वॉक कर घर लौट रही थीं। वे अपने घर से थोड़ी दूर पहले ही थीं कि इस बीच एक गली से अचानक एक बाइक पर सवार दो बदमाश आ गए।
बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने गले पर झपट्टा मारकर उनकी सोने की चेन ली और फरार हो गए। महिला अभी शोर मचाती कि बदमाश सिंह चौराहे की तरफ फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला से पूछताछ करने के बाद मुहल्ले में लगे एक सीसी टीवी कैमरे चेक की। इस दौरान पल्सर सवार बदमाशों की तस्वीर पास में लगे एक सीसीटीवी में कैद थी। पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पीडि़त महिला ने बताया कि चेन की कीमत लगभग एक लाख रुपये थी।