लखनऊ। सरोजनीनगर में 25 वर्षीय रोहित बुंदेला की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके बहनोई चंदन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। चंदन ने अपनी बेइज्जती का बदला लेने के लिए रोहित को चाकू से गोदकर मारा था। डेढ़ साल पहले रोहित ने अपनी प्रेमिका के सामने जीजा चंदन को पीटा था। इससे चंदन नाराज था। बदला लेने के लिए कई बार उसने हत्या की योजना बनाई पर फेल हो गई। चंदन को मौका मिल गया। वह बहला फुसलाकर रोहित को अपने साथ ले गया। उसे पांच बीयर पिलाई और खुद दो पी। इसके बाद चाकू से ताबड़तोड़ वार कर मार डाला। इंस्पेक्टर सरोजनीनगर संतोष कुमार आर्य ने बताया कि चंदन नाका का रहने वाला है। जबकि रोहित सरोजनीनगर में गौरी विहार में किराए पर रहता था। चार साल पहले चंदन भी रोहित के साथ ही रहता था। चंदन ने पूछताछ में बताया कि रोहित एक दिन अपनी प्रेमिका के साथ आया था। दोनों को पत्नी नेहा ने आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। जानकारी होने पर विरोध किया। इस पर एक दिन रोहित ने अपनी प्रेमिका के सामने मुझे पीटा था। इसके बाद पत्नी नेहा भी बेटे को लेकर मायके चली गई थी।
रोहित लगातार बेटे की हत्या करने की धमकी दे रहा था। इस पर रोहित से बदला लेने की ठानी। रोहित से बातचीत शुरू कर फिर से रिश्ते ठीक कर लिए। आठ सितंबर को पत्नी गणेशगंज में रहने वाले रिश्तेदार के यहां गई थी। वहीं गणेश पूजन और प्रतिमा विसर्जन का कार्यक्रम था। इस बीच रोहित को बहला फुसलाकर ले गया। बाइक से रोहित को लेकर स्कूटर इंडिया चौराहे पर पहुंचा। वहां बीयर खरीदी। गहरू रोड पर पहुंचे।