खम्भे में बांध कर पिटाई के 4 आरोपी अरेस्ट: कल युवक की हुई थी पिटाई, आज पिपराइच पुलिस ने पकड़ा

Listen to this article

गोरखपुर। पिपराइच पुलिस ने खम्भे से बांधकर युवक की पिटाई करने के चार आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। चारो की पहचान हरिचन्द्र उर्फ़ हरिचरन पुत्र स्व रामबली, धर्मराज पुत्र हरिचरन, सोमनाथ पुत्र हरिचरन और बरदानी पुत्र हरिचरन निवासी लखेसरा थाना पिपराईच के रूप में हुई।

दरअसल इलाके की एक महिला के पति को गाली गुप्ता व धमकी देते हुये आरोपियों ने मारना पीटना शुरू कर दिया। महिला के बीच बचाव करने पर मारने पीटने व गाली गुप्ता देने लगे। साथ ही खम्भे में बांधकर दो घण्टे तक पिटाई की थी। घटना का वीडियो भी रविवार को वायरल हुआ था। महिला ने पुलिस को तहरीर दी थी। जिसपर पुलिस ने केस दर्ज किया था।
उसी गांव की महिला संगीता ने तहरीर में लिखा था कि उसके पति कन्हैया और देवर एक साथ काम करते थे।वंहा हरिश्चंद्र का बेटा भी काम करता था। उसका कुछ पैसा देवर व पति के पास बकाया था। उसी पैसे की वसूली के लिए आरोपियों ने पति को पकड़कर बांधकर पिटाई की थी।