अखिलेश के घर पुलिस तैनात, विधायक बोले- योगी जी आप सत्ता के बल पर कर रहे तानाशाही

Listen to this article

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने विधानमंडल सत्र से पहले बुधवार से 18 सितंबर तक प्रतिदिन प्रदेश सरकार के खिलाफ विधान भवन में प्रदर्शन का निर्णय लिया है। प्रदर्शन से पहले ही सपा विधायकों को नजरबंद कर द?िया गया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के घर को भी पुलिस ने घेर रखा है। सुबह से ही सपा वि?धायकों के घर के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई। समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर भी भारी संख्?या में पुलि?स बल तैनात किया गया है।
मानसून सत्र से पहले समाजवादी पार्टी ने महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था, किसानों आदि की समस्याओं को लेकर सपा विधायकों को चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष प्रदर्शन करना था। प्रदर्शन से पहले ही सपा विधायकों के घर के बाहर पुलिस का पहरा लगा दिया गया है। सपा का आरोप है कि विधायकों को घर से निकलने नहीं दिया जा रहा है। पार्टी ने इसकी घोर निंदा की है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव खुद ट्वीट कर सरकार पर तमाम आरोप लगा रहे हैं।