लखीमपुर खीरी कांड के आरोपियों को मिलेगी ऐसी सजा कि रूह कांप उठेगी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले

Listen to this article

लखनऊ। लखीमपुर खीरी कांड को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक दुर्भाग्यपूर्ण और दु:खद बताया है। पीडि़त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ब्रजेश पाठक ने कहा कि घटना का खुलासा हो गया। छह आरोपियों की पहचान छोटू, जुनैद, सोहेल, हाफिजुल, करीमुद्दीन और आरिफ के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि दोनों लड़कियों को पास के एक खेत में बहला-फुसलाकर ले जाने वाले सोहेल और जुनैद ने रेप किया। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सरकार घटना को लेकर गंभीर है।
सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सभी के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। प्रदेश सरकार पीडि़त परिजनों के साथ खड़ी है। ब्रजेश पाठक ने कहा कि सरकार ऐसा कदम उठाएगी कि उनकी आने वाली पीढिय़ों की आत्मा भी कांप उठेगी। न्याय दिया जाएगा। फास्ट-ट्रैक कोर्ट के माध्यम से कार्यवाही होगी।