मंडल के 3747 लाभार्थियों में 16.22 करोड़ का भुगतान

Listen to this article

गोरखपुर। गोरखपुर मंडल में उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में वित्त वर्ष 2022-23 में गोरखपुर मंडल के 3747 लाभार्थियों को 16.22 करोड़ रुपये की धनराशि का भुगतान किया गया है। गोरखपुर के 1440 लाभार्थियों को 7.84 करोड़, महराजगंज में 558 लाभार्थियों को 3.18 करोड़, कुशीनगर में कुल 406 लाभार्थियों 2.59 और देवरिया में कुल 1298 लाभार्थियों को 1.91 करोड़ का भुगतान किया गया है।
यह जानकारी उप श्रम आयुक्त अमित कुमार मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि ई-श्रम पोर्टल पर अंसगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों के पंजीयन गोरखपुर क्षेत्रान्तर्गत 1911603 नामांकन, कुशीनगर में 1608431 नामांकन, महराजगंज में 1367482 नामांकन एवं देवरिया में 1366122 नामांकन मिलाकर मंडल में कुल 61,53,638 नामांकन किए गए हैं। ?इसी तरह प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के अन्तर्गत असंगठित क्षेत्र में कार्यरत कर्मकारों के पंजीयन में गोरखपुर 19547 पंजीकरण के साथ प्रदेश में चौथा, कुशीनगर में 21375 पंजीकरण के साथ प्रदेश में प्रथम, महराजगंज 14571 नामांकन के साथ प्रदेश में आठवां एवं देवरिया 12157 नामांकन के साथ प्रदेश में चौदहवां स्थान पर है। मंडल में 67650 नामांकन हुआ है। उन्होंने बताया कि बाल श्रम चिह्नांकन एवं शैक्षिक पुर्नवासन के अंतर्गत मौजूदा वित्त वर्ष में 86 निरीक्षण में 112 बाल/किशोर श्रमिकों का चिह्नांकन कर पुर्नवास किया गया। शेष 66 बाल-किशोर श्रमिकों के लिए कार्यवाही जारी है। 86 दोषी नियोजको के विरूद्व अभियोजन दायर किए गए। इसी तरह बाल श्रमिक विद्या योजना अंतर्गत 76 बच्चों को आर्थिक मदद उपलब्ध कराई गई। शेष 24 कामकाजी बच्चों का चयन किया गया है। नया सवेरा योजना के अंतर्गत 20 हॉट स्पॉट बाल श्रम मुक्त घोषित किए जा चुके हैं। इसके अलावा वित्तिय वर्ष में गोरखपुर में 718, महराजंज में 174, कुशीनगर में 309 एवं महराजगंज में 175 अधिष्ठान पंजीयन किए गए हैं। मण्डल में उपकर संग्रहण में रिकॉर्ड 11.24 करोड़ उपकर संग्रहित किया गया है। श्रमिक पंजीयन में गोरखपुर में 5251, महराजगंज में 2413, कुशीनगर में 2176 एवं जनपद देवरिया में 6264 श्रमिकों का पंजीयन कर मंडल में कुल 16104 श्रमिकों का पंजीकरण किया गया है।