गोरखपुर। झंगहा थाना क्षेत्र के गोबड़ौर चौराहा पर प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टर की कार पर बाइक सवार बदमाशो ने फायरिंग कर दी। गोली कार के फाटक पर लगी। कार में डॉक्टर बैठे थे। घटना शुक्रवार की रात बरही चौराहा मोड़ के पास की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात आठ बजे डाक्टर सन्तराज अपनी कार से क्लिनिक से घर जा रहे थे। इस दौरान बाइक सवार बदमाशो ने जानलेवा हमला की कोशिश की और कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
बदमाशों ने चलती गाड़ी से गोली चलाया था। गोली डॉक्टर के कार में जाकर लगी। कार में मौजूद डॉक्टर संतराज गुप्ता बाल बाल बच गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुची पुलिस जांच में जुटी है। थानेदार राजेन्द्र मिश्रा ने बताया कि मामले में फ़ोन से सूचना मिली थी। जांच पड़ताल की जा रही है। डॉक्टर का कहना है कि उनकी किसी से रंजिश नही है।