लगातार बारिश से 12 रिहायशी मकान गिरे, मां- बेटी घायल

Listen to this article

खजनी। अनवरत बारिश होने के कारण तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में निवासरत 12 लोगों के रिहायशी मकान गिर गये हैं जिसमें झोंपड़ी भी शामिल है। चपेट में आने से डोड़ो निवासी मां-बेटी घायल हो गयीं हैं।

 

मिली जानकारी अनुसार श्याम कुमारी देवी (60) पत्नी राम प्रकाश त्रिपाठी निवासी ग्राम पंचायत भरोहिया शनिवार दोपहर तेज बारिश के कारण रिहायशी कच्चा मकान तेज आवाज के साथ गिर गया। घर में रखा हजारों रुपये का समान बर्तन, गेहूं,चावल, चारपाई,चौकी, विस्तर, बक्सा समेत गृहस्थी के समान मलवे के नीचे दब गये। आवाज़ सुनकर मैके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद समान निकाला। लेकिन अधिकतर समान खराब हो गये हैं। पीड़ित श्याम कुमारी ने बताया कि मकान के चर्चा की आवाज जैसे ही सुनाई दिया, मैं भागकर बहर पहुंची कि तेज आवाज के साथ मकान गिर गया। ग्राम पंचायत डोड़ो दलित बस्ती निवासी नमिता पुत्री मुनीम शुक्रवार की रात घर में सोई थी। बारिश होने के कारण मकान गिर गया। जिससे वह घायल हो गयी और बचाने पहुंची मां फूलमती भी घायल हो गयीं। पीड़ित मुनीम ने बताया कि घर में रखा गृहस्थी का सामान कि तरह से निकाला। बेटी और पत्नी का इलाज चल रहा है।
तहसील सूत्रों के मुताबिक बिहारी बुजुर्ग निवासी कतवारी पत्नी ननकू, अहिरौली निवासी राम सिंगार पुत्र मुन्नर बारिश से घर गिर गया है। जीरा देवी निवासी ग्राम धाधूपार झोपड़ी में रह रहीं थीं तेज बारिश से झोपड़ी धराशाई हो गयी। सरोज पत्नी रामप्रसाद एवं गुड्डी पत्नी श्याम नारायण का मकान बारिश से आंशिक रूप से नुकसान हुआ है। कांति पत्नी बालमिकी, गीता देवी पत्नी सुरेमन, भाने पुत्र हरहंगी, दुर्गविजय पुत्र राम मूरत, सुनीता पत्नी ओम प्रकाश सभी ग्राम सुनती के निवासी हैं। बारिश से रिहायशी झोपड़ी धराशाई गयी है।