संयुक्त बचत खाते से जालसाजों ने निकाला 92 हजार: एक सप्ताह से पुलिस का चक्कर लगा रहा फरियादी

Listen to this article

गोरखपुर। बड़हलगंज स्थित एक व्यक्ति के संयुक्त बचत खाते से जालसाजों ने कई बार में 92 हजार रूपये निकाल लिए। घटना के बाद से ही पीडि़त पुलिस के चक्कर लगा रहा है। सोमवार को पीडि़त एसएसपी कार्यालय आकर गुहार लगाई।
जानकारी के अनुसार बड़हजगंज के चौतीसा निवासी प्रदीप यादव व उनकी मां का संयुक्त बचत खाता स्थानीय यूनियन बैंक शाखा में है। 16 जून 2022 के बाद वह और उनकी मां कभी निकासी नहीं की। आरोप है कि उनके खाते से 30 जून 2022 के बाद से कई बार में 92 हजार रूपये निकाले गए हैं। जिसकी तहरीर उन्होंने स्थानीय थाने में दी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीडि़त एसपी क्राइम से भी मिलकर गुहार लगा चुका है। कोई कार्रवाई न होने पर पीडि़त सोमवार को एसएसपी कार्यालय में आकर शिकायत की है। आरोप है कि खाते से रूपये निकालने में बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत है।