मार्शल आर्ट सीखने गई छात्रा से प्रशिक्षक ने किया रेप

Listen to this article

वाराणसी। बनारस रेल कारखाना (बरेका) में मार्शल आर्ट ट्रेनर द्वारा छात्रा संग दुष्‍कर्म करने का मामला सामने आया है। छात्रा के अनुसार वह माह भर पहले ही यहां पर खुद की सुरक्षा के लिए अपने आपको मजबूत करने के लिए मार्शल आर्ट सीखने आई थी। इस मामले में पीडि़ता की शिकायत के आधार पर मंडुवाडीह थाने में विनोद प्रजापति निवासी कंदवा के विरुद्ध दुष्‍कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक सोनभद्र निवासी छात्रा मंडुवाडीह के एक मोहल्‍ले में अपनी सहेलियों के साथ रहती थी। खुद की सुरक्षा के लिए उसने माह भर पूर्व ही बरेका में प्रशिक्षक विनोद प्रजापति से मार्शल आर्ट की कला को सीखना शुरू किया था। छात्रा ने बताया कि सोमवार की शाम बरेका कैंपस में सूर्य सरोवर तालाब के पास आरोपित विनोद मार्शल आर्ट सिखाने के दौरान बारिश शुरू होने के बाद उसे घर छोडऩे की बात कही। इसके बाद विनोद ने पास ही मौजूद झाड़ी के पीछे ले जाकर उसके साथ दुष्‍कर्म किया।