अलाप्पुझा, एजेंसी। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को आज 13 दिन हो गए हैं। तमिलनाडु से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों केरल के अलग-अलग जिलों से होकर गुजर रही है। इस बीच कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रियंका गांधी के यात्रा में शामिल होने पर प्रतिक्रिया दी। जयराम रमेश ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी। सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा ने अभी तक 275 किमी पूरा का सफर पूरा कर लिया है। आज तक हमारी यात्रा 285 किलोमीटर पूरा कर लेगी। उन्होंने आगे कहा कि प्रियंका गांधी जल्द ही भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी। वह केरल में ही यात्रा का हिस्सा बनेंगी।