कस्बा में घुसने लगा सरयू नदी का पानी, परेशानी बढ़ी

Listen to this article

बरहज (देवरिया)। सरयू नदी का पानी बरहज के वार्ड पटेल नगर दक्षिणी-पश्चिमी में घुसने लगा है। वार्ड के आधा दर्जन से ऊपर घरों से सटे नालियों से ओवरफ्लो हो रहा बाढ़ का पानी सडक़ पर फैला हुआ है। वार्ड में फैले पानी से वार्डवासियों की दिक्कतें बढ़ गई है। यदि जलस्तर बढ़ोत्तरी इसी कदर जारी रहा तो वार्ड के कई घरों में बाढ़ का पानी घुसना तय है। थाना घाट से ओवरफ्लो हो रहा पानी जनानी घाट जा रहे मार्ग पर फैला हुआ है। वहीं, दियारा में मैरूण्ड हुए आठ टोलों समेत तटवर्ती क्षेत्रों में पानी फैलता देख ग्रामीण सकते में आ गए हैं। दियारा में मुख्य बंधा से नदी को टकराता देख ग्रामीण भयभीत हो रहे हैं। यदि नदी के दबाव बनाने से बंधा टूटा तो दियारा के कई टोले मैरूण्ड हो जाएंगे। बाढ़ ग्रस्त गांव भदिला प्रथम में नाव से पहुंचे डीएम व एसपी ने गांव के हालात का जायजा लेते हुए मातहतों को आवश्यक निर्देश दिया।