कामेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन से हरियाणा व पंजाब के सीएम दुखी

Listen to this article

चंडीगढ़। माने जाने हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के निधन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दुख प्रकट किया है। सीएम ने ट्वीट लिखा है कि सबको हंसाने वाला आज सबकी आंखें नम कर गया। फिल्म जगत का जाना माना चेहरा, मशहूर हास्य कलाकार एवं भाजपा नेता राजू श्रीवास्तव के निधन पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। प्रभु दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें व परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
हरियाणा में कहते थे गजोधर भइया
राजू को असली पहचान कॉमेडी रिएलिटी शो द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज से मिली थी। इसी शो में उन्होंने गजोधर भइया का किरदार निभाया था, जिसके बाद हरियाणा में उन्हें उनके फैंस गजोधर भइया के नाम से पुकारने लगे थे। हरियाणा से राजू श्रीवास्तव का विशेष लगाव था। वह अपनी परफॉर्मेंस के दौरान हरियाणा का जिक्र जरूर करते थे। उन्होंने हरियाणा में कई ऐसे शो किए, जिन्हें लोग आज भी याद करते हैं।

पंजाब के सीएम भगवंत मान बोले- मिस यू गजोधर भइया
राजू श्रीवास्तव ने अपने जीवन में हमें खूब हंसाया, लेकिन आज यह खबर सुनकर बहुत दुख हो रहा है। उनके साथ काफी काम किया और बहुत कुछ सीखने को भी मिला। राजू भले ही शारीरिक तौर पर हमारे बीच नहीं हैं पर उनकी अदाकारी हमेशा दिलों में जीवित रहेगी। उन्होंने कहा मिस यू गजोधर भइया।