पटना (बिहार)। राज्यपाल फागू चौहान की तबीयत बिगड़ गई है। दो दिन पटना में उनका इलाज चला। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्लीरेफर कर दिया गया है। एयर एंबुलेंस से उन्हें शुक्रवार सुबह दिल्ली भेजा गया है।
इससे पहले पटना में उनका इलाज चल रहा था। बता दें कि करीब एक हफ्ते से वो बीमार हैं। दो दिनों से उनको काफी हाई फीवर है। गुरुवार को रात में उन्हें हल्की बेहोशी आई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में लाया गया था। यहां स्थित में सुधार नहीं होने पर बेहतर इलाज के लिए दिल्ली भेजा गया। सूत्रों के मुताबिक देर रात उन्हें हल्की बेहोशी आई थी। इससे पहले भी उनका इलाज चल रहा था। डॉक्टर्स की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही थी। डॉक्टर्स के उनकी हालत में सुधार नहीं हो रहा है। इसलिए उन्हें दिल्ली शिफ्ट किया गया है।