बागीचे में ले जाकर किशोरी से गैंगरेप; पुलिस ने चार आरोपियों को किया अरेस्ट

Listen to this article

गोरखपुर। खोराबार इलाके के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने किशोरी को इलाज के लिए भर्ती कराया है। किशोरी से गांव के ही चारो आरोपियों ने मार पीट भी की है।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव की किशोरी गुरुवार की शाम करीब 7 बजें घर से शौच करने जा रही थी। तभी रास्ते में गांव के चार युवकों ने किशोरी का मुह बंदकर मोटरसाइकिल पर बैठा लिया। उसे गांव के बाहर बागीचे में ले जाकर गैंगरेप किया। लड़की को मरड़ासन्न हालत में वही छोड़कर आरोपी चले गये।इधर किशोरी के परिजन उसे खोज रहे थें। शुक्रवार सुबह होने पर बागीचे की तरफ गांव का युवक पहुंचा और देखा कि लड़की बेहोश हालत में पड़ी हैं। शोर करने पर गांव के लोग एवं किशोरी के परिजन पहुंचे। थोड़ा होश आने पर किशोरी ने चारों आरोपियों का नाम बारी बारी से तथा आपबीती घटना बताई। पिता ने इसकी सूचना खोराबार पुलिस को दिया। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। खोराबार पुलिस मामले में चारो आरोपी युवकों को हिरासत में लिया है। इस सम्बंध में इंस्पेक्टर खोराबार प्रदीप शर्मा ने बताया कि मामले का जाँच पड़ताल किया जा रहा हैं।