जलकल का जेई-ठेकेदार बनकर जालसाजी करने वाले गिरफ्तार: दोनों आरोपियों के पास से वसूले गए 85 हजार बरामद

Listen to this article
  • एक अन्य आरोपी का नाम भी शामिल, तलाश में लगी पुलिस टीमें

 

गोरखपुर। जलकर का जेई-ठेकेदार बनकर ठेका दिलाने के नाम पर जालसाजी करने वाले दो आरोपियों को कैंट पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनो आरोपियों के पास से पुलिस ने जालसाजी कर वसूले गए 85 हजार रुपये भी बरामद कर लिया है। पूछताछ में इनके एक और साथी का नाम सामने आया है। जिसकी तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं। दोनो गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजा दिया गया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान देवरिया के भलुअनी निवासी रामकृपाल यादव और आजमगढ़ के महराजगंज थाना क्षेत्र के अमानी निवासी संदीप यादव के रूप में हुई है।

एसएसपी डॉ गौरव ग्रीवर व एसपी सिटी कृष्ण कुमार‌ बिश्नोई ने रविवार को पुलिस लाइंस में प्रेस कांफेंस कर पकड़े गए बदमाशों के बारे में बताया। पुलिस के अनुसार यह सभी ठेका दिलाने के नाम पर बांसगांव के झुसूना निवासी विनोद यादव को 11 सितं‌बर को फोन किए थे। फोन करने वाले ने खुद को द्विवेदी बताया। बोला कि ठेकेदार रमेश श्रीवास्तव और एक ‌अधिकारी ओपी यादव की मदद से ठेका दिला दूंगा। ट्रैक्टर लगाने के लिए डेढ़ लाख एडवांस देना होगा फिर 70 हजार रुपये प्रतिमाह उसका किराया मिलेगा। फोन पर बात करने के बाद वादी मुकदमा विनोद यादव ने संपर्क किया। खुद को अधिकारी ओपी यादव बताकर मिलने वाले रामकृपाल यादव से ठेकेदार रमेश श्रीवास्तव बनकर मिलने वाले संदीप यादव ने मिलकर साजिश रची। फरार राजेंद्र पासवान ने द्विवेदी बनकर फोन किया था। सभी ने मिलकर डेढ़ लाख रुपये की जालसाजी कर ली थी। जालसाजी की जानकारी होने के बाद पीड़ित ने केस दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय ने अपने टीम के साथ दो आरोपियों को शारदा होटल के पास से रविवार को गिरफ्तार कर लिया।