जयपुर (राजस्थान)। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कांग्रेस अध्यक्ष पद की दावेदारी के बाद से ही सूबे में सियासी उठापटक शुरू हो गई है। गहलोत खेमे के 80 से अधिक विधायकों ने रविवार देर रात स्पीकर को अपना इस्तीफा सौंप दिया। बताया जा रहा है कि 28 सितंबर को गहलोत अध्यक्ष पद के लिए पर्चा भर सकते हैं वहीं वह यह नहीं चाहते की सचिन पायलट मुख्यमंत्री बनें। राजस्थान कांग्रेस एक बार फिर दो फाड़ होती दिख रही है। अध्यक्ष पद का चुनाव लडऩे से ठीक पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गुट ने बवाल खड़ा कर दिया है। मुख्यमंत्री के समर्थक 80 से अधिक विधायकों ने अपना इस्तीफा स्पीकर सीपी जोशी को सौंप दिया है।