अभिनेत्री आशा पारेख को दादा साहब फालके अवॉर्ड

Listen to this article

नई दिल्ली। दादा साहब फाल्के अवॉर्ड्स की घोषणा हो गई है। अभिनेत्री आशा पारेख को 30 सितंबर को इस अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। इस बात की जानकारी खुद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी है। उन्होंने बताया कि आशा पारेख 95 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। हिंदी सिनेमा में अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें इस अवॉर्ड से सम्मानित किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, फिल्म इंडस्ट्री में कलाकारों के काम को सम्मानित करने के लिए हर साल दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड्स का आयोजन किया जाता है।