देवरिया। जिले में एक युवक ने अपनी मां की इस कदर पिटाई कर दी कि आहत होकर मां ने आत्महत्या करने की कोशिश की। मां ने पुल से नदी में छलांग लगा दी लेकिन मछुआरों ने बचा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। यह घटना तरकुलवा थाना क्षेत्र का है। महुआ पाटन बाजार की रहने वाली महिला का अपने इकलौते बेटे से किसी बात विवाद हो गया। दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि बेटे ने मां की बेरहमी से पिटाई कर दी। अपने बेटे की पिटाई से आहत होकर महिला ने पटनवा पुल से छोटी गंडक नदी में छलांग लगा दी। महिला को छलांग लगाते देख वहां मौजूद लोगों शोर मचाने लगे। महिला नदी की तेज धारा के साथ एक किलोमीटर दूर तक पहुंच गई। जब महिला कोन्हवालिया घाट के पास पहुंची तो वहां मौजूद मछुआरों की नजर पड़ी। मछुआरों से छोटी डेंगी की मदद से महिला को निकालने की कोशिश करने लगे। जाल के सहारे महिला को नदी के बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।