कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव: बोले दिग्विजय, शुक्रवार को करूंगा नामांकन

Listen to this article

नई दिल्ली। वरिष्ठ काग्रेसी नेता और एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव लडऩे का ऐलान कर दिया। उन्होंने गुरुवार को दिल्ली में मीडियाकर्मियों से बातचीत के क्रम में कही। वह शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने जा रहे हैं। उन्होंने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी है। कहा जा रहा था कि सिंह पहले अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच बैठक का इंतजार करेंगे। हालांकि अब तक गहलोत को पार्टी प्रमुख से मिलने का समय नहीं मिला है। वह बुधवार रात दिल्ली पहुंच गए थे। मैं आज फॉर्म लेने आया हूं, संभवत: कल नामांकन भरूंगा। इससे पहले उन्होंने मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान साफ कर दिया था कि वह चुनाव नहीं लडऩे जा रहे हैं। हालांकि, उस दौरान भी उन्होंने आलाकमान के निर्देशों को मानने की बात कही थी। राजस्थान संकट के बीच अधर में लटकी गहलोत की उम्मीदवारी के बाद सिंह को कांग्रेस ने स्टैंड बाय पर रखा था। कहा जा रहा था कि अगर अध्यक्ष चुनाव को लेकर सोनिया और गहलोत के बीच सहमति नहीं बनती है, तो पार्टी सिंह को शीर्ष पद के लिए मैदान में उतार सकती है। शुक्रवार को कांग्रेस प्रमुख चुनाव के लिए नामांकन का अंतिम दिन है।