कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: नहीं लड़ेंगे दिग्विजय सिंह

Listen to this article

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव दिलचस्प होता जा रहा है। अध्यक्ष पद के लिए सबसे मजबूत उम्मीदवार माने जा रहे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चुनाव लडऩे से इनकार कर दिया है। वहीं, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपनी दावेदारी ठोक दी है। पार्टी के असंतुष्ट गुट के नेता शशि थरूर पहले ही चुनाव लडऩे का ऐलान कर चुके हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान किया है। दिग्विजय ने गुरुवार को केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के दफ्तर पहुंचकर नामांकन पत्र के दस सेट लिए। नामांकन पत्र लेने के बाद दिग्विजय सिंह ने कहा कि वह नामांकन पत्र लेने आए हैं। संभवत: शुक्रवार को नामांकन करूंगा। यह सवाल किए जाने पर क्या वह पार्टी नेतृत्व की तरफ से पर्चा भर रहे हैं? दििग्वजय सिंह ने इनकार करते हुए कहा कि इसके लिए वह खुद जिम्मेदार हैं। यह पूछे जाने कि क्या वह यह सब संदेश देने के लिए कर रहे हैं तो सिंह ने कहा, आप लोग मुझे गंभीरता से क्यों नहीं लेते? वहीं, आज ही शशि थरूर के भी नामांकन करने की संभावना है।