वाराणसी। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र शुक्र्रवार की सुबह लगभग 9 बजे बनारस पहुंचे हैं। वह कैंटोमेंट स्थित रमाडा होटल में वित्त मंत्रालय की ओर से इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर आयोजित एक दिनी कार्यशाला में भाग लेने के बाद अभी मंडलायुक्तसभागार में कानून व्यवस्था व विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक कर रहे हैं। यहां से विश्वनाथ धाम जाएंगे। वहां दर्शनार्थियों की सुरक्षा व्यवस्था व सुविधाओं की समीक्षा करेंगे। तत्पश्चात वह परियोजनाओं का निरीक्षण भी करेंगे। रात करीब आठ बजे वह लखनऊ लौट जाएंगे। मुख्य सचिव सुबह 8.55 से राजकीय हेलीकाप्टर से लाल बहादुर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पर पहुंचे थे।
आगमन पूर्व प्रशासनिक अधिकारी आ गये थे। जिसमें मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत त्रिपाठी, पिंडरा एसडीएम डॉ पुष्पेंद्र पटेल, सीओ अतुल अंजान त्रिपाठी, नायब तहसीलदार साक्षी राय सहित जिले के प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।