कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: शशि थरुर और केएन त्रिपाठी ने किया नामांकन

Listen to this article

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव में सबसे मजबूत उम्मीदवार माने जा रहे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहले ही चुनाव लडऩे से इनकार कर चुके हैं। अब मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि मैंने मल्लिकार्जुन खडग़े से मुलाकात की और कहा कि अगर आप फॉर्म भर रहे हैं तो मैं आपके साथ हूं। मैने साफ कहा कि आपके खिलाफ लडऩे की मैं सोच भी नहीं सकता हूं। इसलिए मैंने अब तय किया है कि उनका प्रस्तावक बनूगा। वहीं, पार्टी के असंतुष्ट गुट के नेता शशि थरूर चुनाव लडऩे की पूरी तैयारी में हैं। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए शशि थरूर और झारखंड के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने शुक्रवार को नामांकन किया।