कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: खडग़े ने किया नामांकन

Listen to this article

नई दिल्ली। कांग्रेस के अध्यक्ष पद को लेकर चल रही राजनीति के बीच आज मल्लिकार्जुन खडग़े भी रेस में कूद पड़े हैं। इस बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। दूसरी ओर कांग्रेस के वरिष्ठ राज्यसभा नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि खडग़े अभी चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। तिवारी ने कहा कि वे खडग़े के प्रस्तावक होंगे। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए यह मुकाबला अब रोचक होता जा रहा है। इस बीच दिग्विजय सिंह ने चुनाव न लडऩे की बात कही है। दिग्विजय ने कहा कि वे खडग़े के प्रस्तावक बनेंगे। कुछ देर बाद मल्लिकार्जुन खडक़े मुख्यालय पहुंच गए और उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। उनके प्रस्तावक राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बने।