रोहतास में उत्पाद विभाग की टीम पर पथराव, दो एसआई समेत दर्जनों घायल

Listen to this article

पटना (बिहार)। रोहतास में उत्पाद विभाग की टीम पर पथराव किया गया है। घटना में दो सब इंस्पेक्टर समेत करीब आधा दर्जन कर्मी चोटिल हुए हैं। पत्थरबाजी में उत्पाद विभाग का स्कार्पियो वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना शनिवार देर शाम तिलौथू थाना क्षेत्र के नीमियाडिह गांव में हुई है। जानकारी के अनुसार पत्थरबाजी में एसआई च्रद्रमणी एवं रोजी, एएसआई अमरेंद्र एवं राजेश समेत करीब आधा दर्जन कर्मी चोटिल हो गए। सैप जवान रमण ठाकुर के आंख में गंभीर चोट लगी है। तिलौथू थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में चार नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं है, छापेमारी की जा रही है।