गांधी जयंती पर छह सफाईमित्र सम्मानित

Listen to this article

आगरा। मथुरा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती नगर निगम के मथुरा कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई। इस अवसर पर नगर निगम के आयुक्त अनुनय झा और मेयर मुकेश आर्य बंधुओं ने उत्कृष्ट कार्य करने के लिए छह सफाई मित्रों को सम्मानित किया। नगर निगम भवन पर महापौर डा. मुकेश आर्यबन्धु एवं नगर आयुक्त अनुनय झा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात सभागार में महात्मा गांधी जी एवं शास्त्री जी के चित्रपटों पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए।