नई दिल्ली।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज सुबह महाराष्ट्र के नासिक में बस-ट्रक की टक्कर में 11 लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया नासिक में बस में आग लगने से कई लोगों की मृत्यु होने के समाचार से मुझे बहुत दु:ख हुआ है। इस दुर्घटना में, अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मैं गहन शोक-संवेदनाएं व्यक्त करती हूं। मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।