बिहार: बेकाबू बोलेरो ने दो को रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Listen to this article

गोपालगंज। नगर थाना क्षेत्र के मुकेरी टोला गांव के पास एक अनियंत्रित बोलेरो के धक्के से साइकिल सवार चाचा भतीजा हादसे का शिकार हो गए। जिसमें स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी भतीजे को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर के देख रेख में उसका ईलाज कराया गया। इस हादसे का शिकार मृतक नगर थाना क्षेत्र के भेडिय़ा ग़ांव निवासी ढोढा राम के बेटा अखिलेश्वर राम के साथ उसका भतीजा मुन्ना राम के बेटा बब्लू राम साइकिल पर सवार होकर घर से कही जा रहे थे तभी मुकेरी टोल गांव के पास एक अनियंत्रित बोलेरो ने जोरदार धक्का मार दिया जिससे दोनों चाचा भतीजा मौके पर ही गिरकर बुरी तरह जख़्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल जख्मी को सदर अस्पताल भेजा गया वहीं पुलिस को सूचित कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया है। वही इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गई है।