बगहा (वाल्मीकिनगर)। बिहार के बगहा में 9 लोगों की जान लेने वाले बाघ को शूटर्स ने ढेर कर दिया है। शनिवार को टीम ने उसे खेत में घेरा था। इसके बाद मौके पर मौजूद शूटर्स ने उसे 3 गोलियां मारी। उधर से बाघ के दहाडऩे की आवाज आई। गोली चलाने के बाद टीम 3 ओर से खेत के अंदर दाखिल हुई है। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) में बाघ के हमले में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को भी बाघ के हमले में मां-बेटे की जान चली गई। बीते 3 दिनों में बाघ ने 4 जानें ले ली हैं। गोवर्धन थाना इलाके के बलुआ गांव में बाघ को एक गन्ने के खेत में वन विभाग और पुलिस टीम ने घेर रखा था।
9 महीने में 10 लोगों पर किया हमला, 9 की मौत
बाघ ने 9 महीने में 10 लोगों पर हमला किया था। इनमें से 9 की मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह बाघ ने मां-बेटे पर हमला कर दिया था। इसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बीते 3 दिनों में बाघ ने 4 लोगों को मौत के घाट उतारा था। कल ही बाघ को मारने के आदेश जारी हुए थे।
पुलिस के मना करने पर भी गए थे खेत
बाघ के एनकाउंटर के ऑर्डर के बाद गांवों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस और वन विभाग ने गांव वालों को घरों में ही रहने की सलाह दी थी। बाघ के पकडऩे तक खेतों में अकेले जाने को भी मना किया था, लेकिन इसके बाद भी दोनों खेत में गए। दोनों के शव मिलने के बाद लोगों ने गुस्से में पुलिस टीम पर हमला कर दिया। पुलिस वालों को भागकर अपनी जान बचाई पड़ी।