ग्वालियर (मध्य प्रदेश)।ग्वालियर में एक महिला के साथ डॉक्टर और कंपाउंडर के द्वारा गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीडि़त महिला ने पुलिस से शिकायत की है कि इलाज के बहाने डॉक्टर ने उसे अपने निजी क्लीनिक पर बुलाया था। जब इलाज कराने के लिए महिला वहां पहुंची तो डॉक्टर और एक साथी ने मौके का फायदा उठाकर उसके साथ जबरदस्ती की और धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर और एक अन्य साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है डॉक्टर राजस्थान में पदस्थ है। पुलिस आरोपी डॉक्टर और एक अन्य साथी की तलाश कर रही है।
ग्वालियर की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि डॉ पृथ्वीराज गोस्वामी के यहां उसका थायराइड का इलाज चल रहा था। वह कई बार डॉक्टर को दिखा चुकी है। पीडि़त महिला ने बताया कि डॉ पृथ्वी राज गोस्वामी ने उसे इलाज के लिए घर पर बुलाया था। पीडि़त महिला जब इलाज के लिए डॉक्टर के घर पहुंची तो घर पर सिर्फ डॉक्टर और उसका एक साथी कंपाउडर राजू मौजूद था। थोड़ी देर बाद डॉक्टर और उसका कंपाउंडर साथी उसके साथ जबरदस्ती करने लगा और धमकी देकर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया।