गोरखपुर। दो सगी बहनें मनचलों से छेडख़ानी का आए दिन शिकार हो रही हैं। दोनों तंग आकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई हैं। उनका कहना है कि स्कूल जाते समय अक्सर तीन लडक़े रास्ते में उन्हें छेड़ते हैं। वे दोनों पर छिंटाकशीं करते हैं। बहनों से पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। मामला चौरीचौरा इलाके के एक गांव का है।
दोनों बहनों की लिखित शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है। इंस्पेक्टर चौरीचौरा उमेश कुमार बाजपेयी का कहना है, तहरीर मिली है। जांच के लिए पुलिस को लगाया गया है। मामले की पुष्टि होने के बाद आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शुरूआती जांच में छात्रा के परिवार और आरोपी परिवार के बीच भूमि विवाद सामने आया है।
चौरीचौरा इलाके की दो स्कूली छात्राओं ने शनिवार को अप्लीकेशन लेकर थाने पहुंचीं। दोनों अभी नाबालिग हैं और इसी इलाके के एक इंटर कॉलेज की छात्रा हैं। पुलिस को दी गई तहरीर में दोनों ने आरोप लगाया है कि उनके गांव के दो- तीन युवक उनके स्कूल जाते समय अक्सर छेडख़ानी करते है। कई बार तो मनबढऩों ने दोनों छात्राओं को जबरन कार में बैठाने की भी कोशिश करते हैं। लेकिन वे किसी तरह उनसे बचकर निकल जाती हैं। दोनों ने पुलिस से किसी अनहोनी की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।