काठमांडू। नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारीकी तबीयत बिगडऩे के कारण उन्हें त्रिभुवन विश्वविद्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समाचार एजेंसी ने राष्ट्रपति के सचिव भेश राज अधिकारी के हवाले से बताया कि राष्ट्रपति स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रही है। 61 वर्षीय राष्ट्रपति को ठंड जैसे लक्षण और बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएनआइ से फोन पर बात की जिसमें उन्होंने कहा, शुक्रवार से राष्ट्रपति की तबीयत खराब चल रही है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी प्रकार की जांच की जा रही है और रिपोर्ट आने की उम्मीद है।
मालूम हो कि साल 2015 में उन्हें राष्ट्रपति चुना गया था। वह नेपाल की पहली महिला राष्ट्रपति भी हैं। साल 2018 में उनको दोबारा चुना गया और उनका दूसरा कार्यकाल अगले साल की शुरुआत में समाप्त होने वाला है। राष्ट्रपति भंडारी को आखिरी बार बुधवार को विजयदशमी के दिन उनके सरकारी आवास शीतल निवास पर देखा गया था, जहां उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों और प्रतिष्ठित व्यक्तियों को प्रसाद वितरित किया।