देवरिया। सदर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय खोराराम में कार्यरत शिक्षिका ने बीईओ पर प्रताडऩा का आरोप लगाया है। शिक्षिका ने इसकी शिकायत राज्य महिला आयोग से की है। शिक्षिका के इस कदम से विभागीय हलके में हडक़ंप मचा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक सदर ब्लॉक के खोराराम में प्रियंका त्रिपाठी शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। इनका एक साल का बच्चा है। शिक्षिका का कहना है कि वह बच्चे को लेकर 24 सितंबर को सदर बीआरसी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही थीं। बच्चा बीमार होने से रोने लगा। शिक्षिका उसे चुप करा रही थी। इस बीच बीइओ विजय पाल नारायण तिवारी आए और उनको बोलने लगे। बार-बार अनुरोध के बाद भी बीइओ बिल्कुल सुनने को तैयार नहीं थे। शिक्षिका का कहना है कि वह एक प्रतिष्ठित पद पर कार्यरत है। बीईओ की बात से मानसिक रूप से परेशान है। शिक्षिका के साथ दुव्र्यवहार व अशोभनीय भाषा का प्रयोग करना किसी भी तरह उचित नहीं और निन्दनीय है। शिक्षिका प्रियंका त्रिपाठी ने राज्य महिला आयोग से मामले में न्याय दिलाने की अनुरोध किया है। मामले में बीईओ विजय पाल नारायण त्रिपाठी ने बताया कि शिक्षिका के आरोप निराधार हैं। मामले की विभागीय जांच भी हो रही है सच्चाई निकलकर सामने आ जाएगी।