हिजाब पर मंत्री विज बोले- मनचले पुरुषों ने पहनने को किया मजबूर

Listen to this article

चंडीगढ़। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले हिजाब को लेकर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा है कि जिन पुरुषों का महिलाओं को देखकर मन मचलता था, उन्होंने ही महिलाओं को हिजाब पहनने के लिए मजबूर किया। जरूरत तो अपने मन को मजबूत करने की थी, लेकिन सजा महिलाओं को दी गई और उन्हें सिर से लेकर पांव तक ढक दिया गया। मंत्री अनिल विज ने ट्वीट करके ऐसे मनचले पुरुषों को अपना मन मजबूत करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि हिजाब महिलाओं के साथ सरासर नाइंसाफी है। पुरुषों को अपना मन मजबूत करने की जरूरत है, ताकि महिलाओं को हिजाब से मुक्ति मिल सके।