पूरे प्रदेश में होंगी मुलायम सिंह के लिए श्रद्धाजंलि सभा

Listen to this article

लखनऊ। समाजवादी पार्टी प्रदेश भर में मुलायम सिंह यादव की श्रद्धांजलि सभा आयोजित करेगी। सपा की तरफ से प्रदेशभर के पदाधिकारियों को इसके लिए निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। 21 अक्टूबर को प्रदेशभर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को अर्पित श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। बता दें कि एक किसान परिवार में पैदा हुए सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को गुरुग्राम के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। उनके निधन के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अपने विश्राम शिविर में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह की याद में प्रार्थना सभा की और दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी। पूर्व रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह की याद में पांच मिनट की शोक सभा की और दो मिनट का मौन रखा गया था। उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और रणदीप सुरजेवाला और कर्नाटक इकाई के प्रमुख डी.के. शिवकुमार भी थे।