जेल से यूपी के बागपत आश्रम पहुंचा राम रहीम

Listen to this article

हिसार। हरियाणा में आदमपुर उपचुनाव और पंचायत चुनावों से पहले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम जेल से बाहर आ गया है। शनिवार सुबह वह सुनारिया जेल से निकलकर उत्तर प्रदेश के बागपत आश्रम पहुंच गया है। वहां पहुंचकर राम रहीम 2 मिनट 15 सेकेंड के लिए वीडियो संदेश जारी किया। जिसमें राम रहीम ने इशारों में चुनावी संदेश दिया। राम रहीम ने कहा कि जैसा आपको बोला था, मानते रहना। जैसे भी आपको जिम्मेदार लोग बताएंगे, वैसा ही करना। मनमर्जी नहीं करनी है। इस बार राम रहीम जेल से बाहर रहकर पहली बार दीवाली मनाएगा।
हम आश्रम में पहुंच चुके हैं। मालिक सबको खुशियां दें। पहले की तरह जैसे आपको बोला था, मानते रहना। मनमर्जियां नहीं करनी। जिम्मेदार लोगों की बात माननी है। हमें अपने बच्चों पर बहुत गर्व है। परम पिता परमात्मा आपको बहुत खुशियां दें। हमें पता है कि आपने हमारी बात माननी है। थोड़ी देर पहले ही पहुंचे हैं।
वो समुद्र आपको याद ही होंगे। समुद्र ज्यादा बढक़र आए हैं। ये तेरावास यूपी का। इसे आप देख ही रहे हैं। पता आपको चल ही गया। आपसे बातें करते रहेंगे। थोड़े बच्चों, जवानों और बुजुर्गों को आशीर्वाद। एक बार बच्चे ने पूछ लिया कि गुरुजी मैं भी आपको पिता जी कहता हूं और मेरे पापा और दादा भी पिता जी कहते हैं। ये चक्कर क्या है। संत जो होते हैं, उनके लिए भगवान की औलाद उनकी औलाद होती है। मालिक सबको आशीर्वाद है।