सिद्धार्थनगर। जिले के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के भरवठिया मुस्तहकम में बीती रात बड़ी घटना हो गई। गांव स्थित विवाह घर में रात करीब 12 बजे एक पिलर गिर गया। इससे चचेरे भाई बहन समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में गांव की 65 वर्षीया एक वृद्धा भी घायल हो गई हैं। उनके पैर में चोट आई है। उनका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भनवापुर में इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक भरवठिया मुस्तहकम गांव में बाढ़ का पानी घरों में भर जाने के कारण करीब तीन दर्जन बाढ़ पीडि़तों ने विवाह घर में शरण लिया था। गांव के राजकुमार व उनके भाई बुधराम के परिजन भी यहां पर मौजूद थे। रात करीब 12 बजे कमरे में लगा एक पिलर वहां सो रहे लोगों के ऊपर गिर गया। इसमें गांव के राजकुमार का 13 वर्षीय पुत्र राज सिंह चौहान की मौके पर मृत्यु हो गई।