मनीष सिसोदिया के रोड शो पर भाजपा का तंज, पात्रा बोले-जैसे वह कोई भ्रष्टाचार का वल्र्डकप लेकर लौटे

Listen to this article

नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से आज सीबीआइ पूछताछ कर रही है। इससे पहले मनीष सिसोदिया अपने समर्थकों के साथ बड़ा रोड शो करके सीबीआइ के सामने पेश हुए। भाजपा ने इस पर निशाना साधा है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि ये आम आदमी पार्टी का जश्न-ए-भ्रष्टाचार है। साथ ही कहा कि मनीष सिसोदिया का ये रोड शो ऐसे लग रहा है, जैसे कोई भ्रष्टाचार का वर्ल्ड कप लेकर लोटे हों। भाजपा ने कहा कि आजकल एक नया चलन शुरू हो गया है। जब भ्रष्टाचारियों से सवाल-जवाब करने के लिए बुलाया जाता है। तब ये सबसे पहले राजघाट चले जाते हैं, जैसे कि वह एक सत्याग्रह करेंगे।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि सही मायने में देखा जाए तो कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की जो नौटंकी है वो सही मायने में एक ही किस्म की है। आज जिस प्रकार के आम आमदी पार्टी का जो ड्रामा देखने को मिल रहा है, आप याद करिए चंद दिनों पहले ठीक इसी प्रकार का दृश्य राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी का देखने को मिल रहा था।