सरकार और संगठन में बेहतर समन्वय: पुरंदेश्वरी

Listen to this article

लखनऊ। भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री डी. पुरंदेश्वरी ने कहा भाजपा की सरकार और संगठन में बेहतर समन्वय है। यह आगे भी अच्छा रहे इसकी चिंता की गई है। मंगलवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा का मूल सिद्धांत अंत्योदय है। मोदी सरकार की सभी योजनाओं के केंद्र में इसीलिए गरीब ही हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में योगी सरकार ने कानून व्यवस्था को बेहतर करने के लिए शानदार काम किया है। यही कारण है कि 80 फीसदी महिलाओं ने चुनाव में भाजपा का साथ दिया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर, प्रदेश मंत्री डा चंद्रमोहन, मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित मौजूद रहे।