गोरखपुर। चौरीचौरा क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग मे फोरलेन पर बीती को दोपहर 12 बजे तेज गति पिकअप की जोरदार टक्कर से आटो पलट गई। आटो मे सवार एक युवक और चार महिलाएं गम्भीर रुप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को एम्बुलेंस से मेडिकल कालेज भिजवाया। घायल महिलाओं को निजी अस्पताल पहुंचाया। क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग निवासिनी सावित्री देवी (60) पत्नी द्वारिका व बबीता (22) पुत्री रमाशंकर प्रजापति, झंगहा क्षेत्र के करही निवासिनी कविता (28) पत्नी सनुज कुमार, पिपराइच क्षेत्र के माधवपुर निवासिनी सुरेखा शर्मा (38) पत्नी जितेन्द्र व देवरिया जिले के पचरुखा निवासी सुवाष (45) मंगलवार को दोपहर 12 बजे आटो मे सवार होकर कसया की तरफ जा रहे थे। उसी तरफ जा रहे तेज गति की पिकअप ने आटो मे जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे आटो पलट गया।आटो मे सवार एक युवक और चार महिलाएं गम्भीर रुप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल युवक को मेडिकल कॉलेज भिजवाया।