गोरखपुर: शहर की सड़कों पर 21 अक्टूबर से 27 अक्टूबर 2022 तक धनतेरस, दीपावली एवं भैया दूज पर्व के अवसर पर ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी.
बाजार में भीड़ भाड़ को देखते हुए इन दिनों सुबह 10ः00 बजे से रात्रि 12ः00 बजे तक कई सड़को पर डायवर्जन रहेगा.
-कालीमंदिर से गोलघर की तरफ चार पहिया, लोडर एवं आटो रिक्शा का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा।
-कचहरी चौराहा से गणेश चौराहा की ओर, जीएम पोस्ट आफिस तिराहा से गणेश चौराहा, तमकुही तिराहा से कचहरी चौराहा, विजय चौराहा से गणेश चौराहा, अग्रसेन तिराहा से विजय चौराहा की तरफ चार पहिया, लोडर एवं आटो रिक्शा का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा।
– शास्त्री चौराहा से कचहरी चौराहा चार पहिया, लोडर एवं आटो रिक्शा का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा।
–गणेश चौराहा से विजय चौराहा तथा विजय चौराहासे एडी चौराहा व अली नगर चौराहा तक के मार्ग पर जाने वाले सभी प्रकार के तीन व चारपहिया वाहन तथा रिक्शा प्रतिबंधित रहेगें।
-कचहरी चौराहा/शास्त्री चौक से घोष कम्पनी चौराहा होकर रेती चौराहा व घोष कम्पनी चौराहा से नखास चौक एवं टाऊन हाल से एडी चौराहा तक के मार्ग पर सभी प्रकार के तीन व चारपहिया वाहन तथा रिक्शा प्रतिबंधित रहेगें।
-नार्मल टैक्सी स्टैण्ड से घंटाघर मार्ग पर जाने वाले सभी प्रकार के तीन व चारपहिया वाहन तथा रिक्शा उक्त अवधि में प्रतिवंधित रहेगें।
-अलहदादपुर तिराहे से घंटाघर की तरफ रायगंज होते हुए सभी प्रकार के तीन व चारपहिया वाहन व रिक्शा उक्त अवधि मे प्रतिबंधित रहेगें।
-दुर्गाबाड़ी चौराहा से चरनलाल चौक की तरफ सभी प्रकार के तीन व चार पहिया वाहन तथा रिक्शा प्रतिबंधित रहेगें।
-सभी प्रकार के राजकीय एवं प्राईवेट भारी वाहन नौसढ़,टीपी नगर चौराहा,पैडलेगंज,मोहद्दीपुर चौराहा होते हुए चारफाटक ओवरब्रिज से चौकी कौवाबाग वाईपास मार्ग से पादरी बाजार चौकी चौराहा ,फातिमा अस्पताल,खजांची चौराहा होते हुए भगवान पुर से बरगदवा होकर फरेन्दा-सोनौली की ओर जयेगे
-इसी प्रकार फरेन्दा,पीपीगंज से आने वाले समस्त भारी वाहनों को बरगदवा से फर्टिलाईजर,झुगिया होते हुए खजांची चौराहा से फातिमा अस्पताल,पादरी बाजार चौकी,कोवाबाग बाईपास मार्ग से चारफाटक ओवरब्रिज ,मोहद्दीपुर होते हुए देवरिया व कुशीनगर एवं पैडलेगंज,टीपीनगर,नौसढ़ से बाहर जाएगें।रोडवेज/एम्बुलेंस जैसे वाहनों को आने-जाने दिया जायेगा।
-सुमेर सागर तिराहा से विजय चौराहा एवं जटाशंकर तिराहा से अली नगर चौराहा तक सभी प्रकार के तीन व चार पहिया वाहन तथा रिक्शा प्रतिबंधित रहेगें।
-बरफखाना तिराहा से बसंतपुर चौराहा,घंटाघर चौराहा एवं लाल डिग्गी तक के मार्ग पर सभी प्रकार के तीन व चार पहिया वाहन तथा रिक्शा प्रतिबंधित रहेगें।
-मदीना मस्जिद तिराहा से शाह मारूफ रास्ते से सभी प्रकार के तीन व चार पहिया वाहनों व रिक्शा प्रतिबंधित रहेगें।
-नो-इन्ट्री रात्रि 11 बजे के बजाय 12 बजे खुलेगा।
-यातायात नियमों का पालन न करने पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जायेगी।
यंहा खड़े होंगे चार पहिया/दो पहिया वाहन
चार पहिया व दोपहिया वाहन चालक अपने वाहन को मल्टीलेवल पार्किंग जलकल,सिटी माल के के सामनें, सिनेमा रोड पर यूनाइटेड टाकीज के सामने, कचहरी टाउनहाल का मैदान, कचहरी क्लब पार्किंग, सम्बन्धित मॉल/प्रतिस्थान की पार्किंग में पार्क करेंगे।