मेरठ। जलशक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण राज्य मंत्री दिनेश खटीक की मां सरोज देवी (67) का बुधवार सुबह आनंद अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से फेफड़ों में कैंसर की बीमारी से पीडि़त थी। इससे पूर्व उनका उपचार राजीव गांधी इंस्टिट्यूट वेलेंटिस हॉस्पिटल में उपचार चल रहा था। चार दिनों पूर्व उन्हें आनंद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे उनका निधन हो गया। इस दौरान उनका पार्थिव शरीर गंगानगर स्थित राजेंद्रपुरम स्थित उनके आवास पर लाया गया। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। इस बात की जानकारी होने पर डीएम दीपक मीणा, एसएसपी रोहित सजवान समेत सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, सपा विधायक अतुल प्रधान, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, पूर्व किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी, जिला अध्यक्ष विमल शर्मा समेत कई भाजपा नेता और हजारों लोग आवास पर पहुंच गए। इस दौरान सभी ने पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करते हुए श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को ब्रजघाट पर अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।