फिर दुर्घटनाग्रस्त हुई वंदे भारत एक्सप्रेस

Listen to this article

नई दिल्ली। कुछ ही हफ्तों में वंदे भारत एक्सप्रेस तीसरी बार दुर्घटना का शिकार हुई है। जानकारी के अनुसार, एक सांड के टकराने से हाई स्पीड ट्रेन का अगला हिस्सा टूट गया। अधिकारियों के अनुसार ट्रेन शनिवार को मुंबई-मध्य से गुजरात के गांधीनगर जा रही थी। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। इसके शाम तक ठीक होने की उम्मीद है। मुंबई सेंट्रल डिवीजन में वंदे भारत ट्रेन एक मवेशी से टकरा गई। इस घटना में सांड की मौत हो गई। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने एक बयान में कहा, ट्रेन मुंबई सेंट्रल से गांधीनगर की यात्रा पर जा रही थी। सभी यात्री सुरक्षित हैं। घटना सुबह करीब 817 बजे बताई जा रही है। घटना के बाद ट्रेन करीब 15 मिनट तक रुकी रही। ट्रेन को कोई नुकसान नहीं हुआ है, सिवाय फ्रंट कोच यानी ड्राइवर कोच के नोज कॉन कवर का हिस्सा टूट गया है। ट्रेन सुचारू रूप से चल रही है। इसे जल्द से जल्द ठीक कर लिया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि पश्चिम रेलवे ने मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर इंजन के टूटे हुए हिस्से को ठीक करने के लिए निर्देशित किया है जो शाम तक कर लिया जाएगा। जब ट्रेन मुंबई वापस आएगी।