वाहन चालक ने फांसी लगाकर दी जान

Listen to this article

देवरिया। गौरीबाजार के इंदूपुर में एक वाहन चालक ने आम के पेड़ से लटक कर जान दे दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के इंदूपुर निवासी दिग्विजय प्रजापति (22) पुत्र रामसमुझ प्रजापति दूसरों का वाहन चला कर गुजर बसर करता था। मंगलवार सुबह घर के लोग सो कर उठे तो दिग्विजय अपनी बिस्तर पर नहीं था। देर तक घर नही लौटने पर घर वाले उसे खोजन लगे। इसी बीच ग्रामीणों ने घर से दो सौ मीटर दूर आम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटकते शव को देख शोर मचाया। मौकै पर पहुंचे घर वालों ने शव की पहचान किया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि चालक तीन भाईयों में मझला था। दिग्विजय की अभी शादी नहीं हुई थी। गुजर-बसर के लिए दूसरे का वाहन चलाता था।